बाबा लोकनाथ कला सम्मान प्रदान,निकाली पालकी

बाबा लोकनाथ कला सम्मान प्रदान,निकाली पालकी

*बाबा लोकनाथ कला सम्मान प्रदान,निकाली पालकी*

• लगे शनि देव के जयकारे

इंदौर। शहर का प्रतिष्ठित बाबा लोकनाथ कला सम्मान समारोह शनि जयंती के अवसर पर हर्षौल्लास के साथ आयोजित हुआ।  संध्या समय शनि देव पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। शनि जयंती के पर्व पर सुबह से देर रात्रि तक भक्तों की रही भीड़, वही रात्रि 2 बजे तक आते रहे भक्त। 

इस वर्ष बाबा लोकनाथ कला सम्मान मुंबई के प्रसिद्ध अभिनेता साईं बाबा सीरियल फेम लोकप्रिय  मुकुल नाग को वर्ष 2024 व 

इंदौर के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और लेखक सुरेश वर्मा बंजारिया को दिया गया। दादू महाराज संस्थान द्वारा वर्ष 2008 से आयोजित यह सम्मान आसाम के प्रसिद्ध संत बाबा लोकनाथ के नाम से संगीत, कला, अभिनय, नृत्य, लेखन आदि के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है। इस अवसर पर अभिनेता मुकुल नाग ने श्री कृष्ण धारावाहिक में किए अपने सुदामा चरित्र का कृष्ण सुदामा मिलन का एक अंश सभी श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।  

 दादू महाराज संस्थान से यह प्रतिष्ठित सम्मान पाकर मैं अपने आप को सौभागशाली मानता हूं। पूज्य गुरुजी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। 

 मुख्य अतिथि कथावाचक मयंक व्यास, संत राजू दादा शास्त्री, विधायक मालिनी गौड, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर, पार्षद श्रीमती हरप्रीत कौर लूथरा ,समाजसेवी गोपाल गोयल, प्रमोद टंडन, ललित पोरवाल , पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद शिखा संदीप दुबे,एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ल, पार्षद श्रीमती सोनाली धारकर, पार्षद श्रीमती संगीता चौधरी, पार्षद योगेश गेंदर, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख,

कांग्रेस नेता अनुरोध ललित जैन, हिमांशु यादव, भास्कर जोशी, भाजपा नेता रानू अग्निहोत्री, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित पालीवाल, भाजपा नेता अखिलेश शाह, भाजपा नेता टीनू जैन, संतोष रघुवंशी, मोहित संतोष वर्मा, अभय वर्मा, रामबाबू अग्रवाल, पंडित मयंक व्यास, डॉ. सुरेश चतुर्वेदी, महंत जगदीश दास, भाजपा नेता हरिनारायण यादव, गुलशन यादव, मुकेश यादव, पत्रकार अंकुर जायसवाल, संजीव मालवीय, अनुज आगार, राहुल दुबे, गिरीश चव्हाण, सहित कई श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

सम्मान समारोह का संचालन श्रीमती अलका सैनी द्वारा किया गया, सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रताप तोलानी, आशीष साहू, मनोज हार्डिया द्वारा किया गया वही आभार अशोक भुसारी ने माना।  

पालकी यात्रा आयोजित हुई, जिसमें प्रभु शनिदेव भक्तों को दर्शन देने निकले। महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज के पावन सानिध्य में यात्रा मन्दिर से प्रारंभ होकर उषा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर गजासीन शनिधाम द्वारा से होकर पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। यात्रा में भक्त भजनों पर झूमते नाचते हुए शनिदेव के जयकारे लगाते रहे। 

मन्दिर पहुंचकर तत्पश्चात शनिदेव की आरती हुई। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव का भक्तिमय माहौल के साथ समापन हुआ।