बॉलीवुड फिल्म _बारहसिंगा_ रिलीज

बॉलीवुड फिल्म _बारहसिंगा_ रिलीज
बारहसिंगा 
 बाड़मेर के आंचल सिनेमा में बॉलीवुड फिल्म _बारहसिंगा_ रिलीज की गई। प्रीमियर शो रखा गया। 
प्रीमियर में कई स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और फिल्म देखी। दर्शकों ने खुले दिल से फिल्म के कथानक, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। बाड़मेर के गणमान्य लोगों ने कलाकारों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया ।
इस फिल्म को जल्द ही  राजस्थान के अन्य शहरों और पूरे भारत में रिलीज करने की तैयारी है। खास बात यह है कि यह फिल्म बाड़मेर में ही बनाई गई है। फिल्म के निर्माता आर.एस. शर्मा, निर्देशक राजीव रंजन दास, छायाकार दुर्गेश शर्मा और संपादक संजय दास हैं।
कई सालों बाद राजस्थान की मिट्टी में बनी यह फिल्म स्थानीय कलाकारों के कारण खास आकर्षण का केंद्र बनी है। स्कूल, कॉलेज में फिल्म का सकारात्मक संदेश तेजी से फैला है। बच्चे लाइन लगाकर टिकट लेकर फिल्म देखने आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुद पहले फिल्म देखी, सराहा और फिर बच्चों को दिखाने की अनुमति दी।
फिल्म पढ़ाई, माता-पिता, देश के प्रति आस्था और आखिरी सांस तक अपने लक्ष्य के लिए लड़ते रहने का संदेश देती है। मुख्य किरदार शेखर अपने बच्चे का करियर बनाने के लिए जो संघर्ष करता है, उससे बच्चे गहराई से जुड़ जाते हैं। जीत के हर दृश्य पर थिएटर में तालियां बजती हैं।
फिल्म खत्म होने के बाद कई महिलाओं ने कहा कि यह सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। बाड़मेर में फिल्म की खूब चर्चा है। पूरे राजस्थान से प्रतिक्रिया आ रही है कि सालों बाद ऐसी देखने लायक फिल्म बनी है। 
माउथ पब्लिसिटी से फिल्म का प्रचार बढ़ रहा है। आप सभी से निवेदन है कि जैसे ही आपके शहर  में बारहसिंगा रिलीज हो, इसे जरूर देखें। फ़िल्म एम. बी.मीडिया वर्क्स की प्रस्तुति है ।