महाकाली वाले हैं और हम महाकाल वाले हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है- डा यादव

महाकाली वाले हैं और हम महाकाल वाले हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है- डा यादव
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “वहां महाकाली वाले हैं और हम महाकाल वाले हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।”
मुख्यमंत्री ने मालवा की धरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मालवा माल वालों की जगह है, इसलिए यहां धमाल तो होना ही है।” उन्होंने आयोजन के रजत जयंती वर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि 125 वर्ष बाद भी इसी तरह सभी लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रजत जयंती बस के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कर्मस्थली बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली है, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गैर-कांग्रेसी सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है और एनडीए सरकार सुशासन की मिसाल बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भारत की इस उपलब्धि पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए सांसद शंकर लालवानी को बधाई दी। कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।