यातायात व्यवस्था व संचालन में ट्रैफिक प्रहरियों ने सहयोग देकर, किया लोगो को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित

यातायात व्यवस्था व संचालन में ट्रैफिक प्रहरियों ने सहयोग देकर, किया लोगो को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित
● *नन्हे ट्रैफिक प्रहरी ने गीत के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश*
● *यातायात व्यवस्था व संचालन में ट्रैफिक प्रहरियों ने सहयोग देकर, किया लोगो को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित ।*
        इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा निरंतर नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। 
          सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब नन्हे ट्रैफिक प्रहरी मास्टर आदित्य तिवारी ने सड़क सुरक्षा गीत प्रस्तुत कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। उनके इस सराहनीय प्रयास ने उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और सभी को नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रहरियों द्वारा भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन किया गया एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। चौराहे पर मौजूद वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य आवश्यक नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। यातायात पुलिस द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा अभियान में अब आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 
     यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़कर अपना अमूल्य योगदान दें।