मई से शुरू होगा विधायक ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 60 टीमों ने कराया पंजीयन, दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम

मई से शुरू होगा विधायक ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 60 टीमों ने कराया पंजीयन, दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम
1 मई से शुरू होगा विधायक ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
60 टीमों ने कराया पंजीयन, दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम
इंदौर। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर है। विधायक ट्रॉफी 2026 (सीजन-2) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 1 मई 2026 से तिलक इमली बस स्टैंड के पीछे, चितावद स्थित इंदौर सनातन खेल मैदान पर किया जाएगा।
टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के अनुसार अब तक 60 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिससे प्रतियोगिता काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गए हैं, जिससे हर दिन मैचों के दौरान मनोरंजन का माहौल बना रहेगा।
विजेता टीम को 1 लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यह आयोजन सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। आयोजन समिति में दीपक वर्मा, विनोद खंडेलवाल,सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस क्रिकेट महोत्सव का आनंद लें।