क्रोएशिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सुरेश सिंह भदौरिया को विशेष आमंत्रण
क्रोएशिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सुरेश सिंह भदौरिया को विशेष आमंत्रण
,एआई आधारित चिकित्सा शोध पर होगी वैश्विक चर्चा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बायोमेडिकल रिसर्च, डायग्नोस्टिक्स और पर्सनलाइज्ड हेल्थकेयर पर अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन
नोबेल स्प्रिरिट कार्यक्रम में नोबेल विजेता प्रो. डॉ. ग्रेग सेमेंजा,प्रो. डॉ. थॉमस सूधोफ,प्रो. डॉ. एरॉन सिचानोवर चिकित्सा और विज्ञान के भविष्य पर चर्चा करेंगे
इंदौर। मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन और इंडेक्स समूह संस्थान के संस्थापक,उद्योगपति श्री सुरेश सिंह भदौरिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होने का विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह आमंत्रण इंटरनेशनल सोसायटी फॉर एप्लाइड बायोलॉजिकल साइंसेज (ISABS) के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक द्वारा भेजा गया है। 14वां ISABS एवं मायो क्लिनिक कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेस इन द एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन प्रिसिजन मेडिसिन का आयोजन 15 से 19 जून 2026 तक डुब्रॉवनिक, क्रोएशिया,जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में किया जाएगा।
इस सम्मेलन में दुनिया भर के 70 से अधिक देशों के 600 से ज्यादा वैज्ञानिक और चिकित्सक भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत से भी प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी।श्री सुरेश सिंह भदौरिया को मिला यह आमंत्रण केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि इंदौर की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति है। उनके नेतृत्व में इंडेक्स समूह ने जिस प्रकार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार की नई परिभाषा स्थापित की है, वही आज उन्हें इस वैश्विक मंच तक ले आई है। विशेष रूप से अमेरिका के डॉ. राजेश व्यास की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए श्री भदौरिया को भी शामिल होने का आग्रह किया गया है।
सम्मेलन का आयोजन ISABS, मायो क्लिनिक और सेंट कैथरीन हॉस्पिटल द्वारा, अमेरिकन एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, MIT, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) सहित विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।इस वर्ष सम्मेलन की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बायोमेडिकल रिसर्च, डायग्नोस्टिक्स और पर्सनलाइज्ड हेल्थकेयर पर प्रभाव रखी गई है। सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण “नोबेल स्प्रिरिट” कार्यक्रम होगा। इसमें नोबेल विजेता प्रो. डॉ. ग्रेग सेमेंजा,प्रो. डॉ. थॉमस सूधोफ,प्रो. डॉ. एरॉन सिचानोवर एआई के साथ चिकित्सा और विज्ञान के भविष्य पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम 50 देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित भी किया जाएगा। इसमें “25 ईयर्स ऑफ इन्फ्लामेजिंग” विषय पर चर्चा,यूरोपियन ओलंपिक मेडिकल कमीशन संगोष्ठी,क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन वर्कशॉप,ह्यूमन जेनेटिक्स का 10वां कांग्रेस,पर्सनलाइज्ड मेडिसिन का तीसरा कांग्रेस होगा।


