*इंदौर में दिखा बच्चों का टैलेंट: अल्फा स्टार स्पेलिंग बी स्टेट लेवल प्रतियोगिता सफल

*इंदौर में दिखा बच्चों का टैलेंट: अल्फा स्टार स्पेलिंग बी स्टेट लेवल प्रतियोगिता सफल

*इंदौर में दिखा बच्चों का टैलेंट: अल्फा स्टार स्पेलिंग बी स्टेट लेवल प्रतियोगिता सफल*

*इंदौर। शहर में हाल ही में अल्फा स्टार स्पेलिंग बी की स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अच्छी स्पेलिंग, शब्दों की समझ और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा। टॉप 5 बच्चों को कैश प्राइज और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन ट्रॉफी दी गई, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा।

आयोजकों ने बताया कि अब इस प्रतियोगिता का नेशनल लेवल राउंड भी इंदौर में ही ऑफलाइन तरीके से कराया जाएगा। इससे बच्चों को असली प्रतियोगिता का अनुभव मिलेगा और उनका कॉन्फिडेंस व स्टेज परफॉर्मेंस और बेहतर होगा।

अल्फा स्टार स्पेलिंग बी एक एजुकेशनल प्रतियोगिता है, जिसका मकसद बच्चों की शब्दावली, सही स्पेलिंग और भाषा कौशल को बेहतर बनाना है। यह प्रतियोगिता स्कूल लेवल से लेकर नेशनल लेवल तक अलग-अलग स्टेज में कराई जाती है