सिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में सत्रहवाँ वार्षिक उत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
सिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में सत्रहवाँ वार्षिक उत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
इंदौर। सिका सीनियर सेकंडरी स्कूल क्रमांक - 02 का सत्रहवाँ वार्षिक उत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जी. डी. अग्रवाल, अध्यक्ष इंदौर संभागीय पुस्तकालय संगठन, सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पी. बाबू जी, डॉ. आर. श्रीधर मैनेजिंग ट्रस्टी, श्री के. गिरिधरन ट्रेज़रर ट्रस्टी, ट्रस्टी, एस.एम.सी. सदस्य, प्राचार्या सूजा एस.मैथ्यू, उपप्राचार्या प्राची गर्ग मुख्य अध्यापिका एस. कलावती उप मुख्य अध्यापिका अर्चना हिरवे पूर्व प्राथमिक विभाग की मुख्य अध्यापिका लीला सेवेस्टियन, उप मुख्य अध्यापिका श्रीमति भावना पाटनकर एवं दोनों शाखाओं के प्राचार्य, उपप्राचार्य, मुख्य अध्यापिका, उपमुख्य अध्यापिका एवं सम्मानीय अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। तत्पश्चात् औपचारिक समारोह में अतिथियों का परिचय, पुष्प-स्वागत, प्राचार्या सूजा एस. मैथ्यू द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन, प्रबंधन व मुख्य अतिथि का संबोधन तथा स्मृति चिन्ह वितरण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सांस्कृतिक उत्सव विविध रंगों से भरा हुआ था। सबसे पहले विद्यार्थियों ने सृष्टि प्रकटन्’ प्रस्तुत किया जिसमें सृष्टि के आरंभ का सुंदर चित्रण किया गया। इसके बाद ‘पंचतत्व’ नीर अस्तित्व का आलोक’ अरण्य स्पंदन’ तथा ‘मानव उत्क्रांति’ जैसी प्रस्तुतियों ने Inch जीवन और प्रकृति के संबंध को दर्शाया। अग्नि तरंग तथा सभ्यता का उदय में विद्यार्थियों ने सभ्यता के विकास की यात्रा को नृत्य व अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया।
इसके पश्चात् श्रुति संहिता, शत सहस्त्र संहिता और नाट्यशास्त्र जैसी प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा को उजागर किया। कला और विज्ञान का युग में आधुनिकता और परंपरा का संतुलित प्रदर्शन हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति का स्वर्ण काल (सूर, कबीर, मीरा बाई) ने दर्शकों के मन को भक्ति रस से भर दिया।
इसके बाद राजा राममोहन राय पर आधारित नाटिका और फागुन नृत्य ने समारोह को उल्लासमय बना दिया। आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेता – राजा रवि वर्मा तथा गीत माला – "राग एक रूप अनेक" प्रस्तुतियों ने कला की विविधता को दर्शाया। अंत में विद्यार्थियों ने AI & Future पर आधारित रोबोटिक डांस प्रस्तुत किया जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन हेड बॉय आर्यन शर्मा और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। सम्पूर्ण समारोह अत्यंत सफल, मनमोहक और प्रेरणादायी रहा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार अर्णव जैन रहे



