" मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है "-डीन डॉ अरविंद घंघोरिया

" मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है "-डीन डॉ अरविंद घंघोरिया

इन्दौर l  " मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है "। ---- मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घंघोरिया की अध्यक्षता मे विश्व मानसिक दिवस पर  शासकीय मानसिक रोग बाडगंगा  अस्पताल मे हुआ कार्यक्रम का आयोजन l

महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अरविंद घंघोरिया  ने शुक्रवार  को एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंधित  शासकीय मानसिक रोग बाडगंगा चिकित्सालय पर विश्व मानसिक दिवस  कार्यक्रम की अध्यक्षता  करी l
 
इस रंगारग कार्यक्रम मे विश्व मानसिक दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे चित्रकला की प्रतियोगिता हुई , नययुग के अनुसार रील मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमे सोशल मीडिया के तहत मानसिक दिवस पर रील बना कर मानसिक रोगो को समझाया गया ,  कार्यक्रम मे नर्सिग आफिसर द्वारा नुक्कड नाटक भी रखा गया जिसकी थीम मानसिक तनाव पर आधारित रही । कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम भी डीन डा घंघोरिया द्वारा प्रदान किये गये l

उसके बाद डीन घंघोरिया  ने दवाई वितरण केंद्र देखा एवं मरीज से बात कर प्रत्येक वार्ड में एवं ओपीडी का देखी चिकित्सालय में चल रहे इसीटी  ( इलेक्टरो कन्वलसीव थेरेपी) प्रोसीजर को जाना ऐवम रीक्रिएशन रूम भी देखा , चिकित्सालय के ऑक्यूपेशनल थेरेपी कक्षा में मरीजों द्वारा बनाए गए विभिन्न क्रिएटिव आइटम्स जैसे कागज से बनाए गए फूल, दिये,  ग्रीटिंग कार्ड एवं अन्य क्राफ्ट की चीज का भी अवलोकन किया एवं प्रशंसा करी ऐवम परिसर में मरीजों को म्यूजिक थेरेपी , डांस , गायन एवं मरीजों द्वारा खेले जा रहे अलग-अलग खेल जिसमें दिमागी एकाग्रता बनती है वह भी देखें ।
डीन डॉ घनघोरिया ने कहा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है। इस व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिवस दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है। आइए हम सामूहिक रूप से ऐसे वातावरण का निर्माण करें जहां मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चाओं को अधिक मुख्यधारा में लाया जाए। इस क्षेत्र में कार्यरत और दूसरों को स्वस्थ बनाने और प्रसन्‍नता का अनुभव कराने में सहायता करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएँ l आज की व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिन आत्मचिंतन और दूसरों के प्रति करुणा के महत्व को रेखांकित करता है ऐवम  एक ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरुरत है  जहां विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श को मुख्यधारा में लाया जा सके l 

 इस कार्यक्रम में मानसिक चिकित्सालय के सुपरिटेंडेंट डॉ बीएस पाल डॉ अभय पालीवाल डॉ निरंजन के साथ अन्य स्टाफ के लोगों का सहयोग रहा।