संस्था ’अरुणाभ’ के दिव्यांग बच्चों के बीच महापौर एवं समाजसेवियों ने मनाई सार्थक दीपावली
संस्था ’अरुणाभ’ के दिव्यांग बच्चों के बीच महापौर एवं समाजसेवियों ने मनाई सार्थक दीपावली
इंदौर। दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था ’अरुणाभ’ ने सार्थक दीपावली का आयोजन टेलीफोन नगर कम्युनिटी हॉल में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री प्रतिनिधि अशोक गोयल, समाजसेवी हरि अग्रवाल, भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह ,सीटू छाबड़ा एवं गुरवीन सिंह छाबड़ा के आतिथ्य में किया। अतिथियों ने संस्था के बच्चों को स्कूल बैग, पटाखे, मिठाईयां एवं अन्य उपहार भेंट किए और बच्चों के साथ आतिशबाजी कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
संस्था ’अरुणाभ ’की ओर से आशीष कट्टी ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। महापौर भार्गव एवं मंत्री प्रतिनिधि अशोक गोयल ने संस्था के सेवा कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। गोयल ने संकल्प व्यक्त किया कि वे लावारिस लाशो के अंतिम संस्कार के अपने अभियान के साथ अब दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करेंगे। उनकी संस्था महाकाल सेवा संस्थान एवं सुल्तान-ए-इंदौर के माध्यम से ये सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी दिलाया और बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा तैयार किए दीयों की खरीदारी भी की।



