विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन
इंदौर। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन और शक्ति यात्रा कार्यक्रम नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:शस्त्र पूजन*: दुर्गा स्वरूप छोटी बहनों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया और सभी दुर्गा वाहिनी बहनों को तलवार उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
- *शक्ति यात्रा*: शक्ति यात्रा क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर परदेसी पुरा, तीन पुलिया, पाटनीपुरा होते हुए भामी समाज की धर्मशाला और मालवा मिल पर समाप्त हुई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रचार प्रमुख अन्नु गेहलोत ने बताया इस यात्रा में 1000 से अधिक बहनें शामिल हुईं।
- *मुख्य अतिथि*: जैन साध्वी प्रज्ञा श्रमणी दीदी ने बहनों को आशीष वचन दिया और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका आरती अजय जायसवाल ने शस्त्र पूजन का महत्व और धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी को जागृत रहने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:*नवीन गोधा - कार्यक्रम अध्यक्ष- स्वाति मालवीय - दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका- सपना भंवर - जिला उपाध्यक्ष- अंकित मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों को शस्त्र पूजन और शक्ति यात्रा के माध्यम से जागृत करना और उन्हें धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तैयार करना था।



