वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

इंदौर। वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु पूजन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरुजनों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

 *प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि *"जीवन के प्रथम एवं श्रेष्ठ गुरु हमारे माता-पिता होते हैं, जो हमें संस्कार, मूल्य और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक उन संस्कारों को ज्ञान, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से पूर्णता प्रदान करते हैं। गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।"* 

समस्त समिति समन्वयक *प्रो. विभोर ऐरन ने गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।* *शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. राकेश उपाध्याय* ने विद्यार्थियों से गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ज्ञान एवं संस्कारों से युक्त जीवन जीने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के *प्रबंधन वर्ग* ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. *वन्दना मिश्र ने* किया। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. कनिका सिसोदिया ने प्रभावी संचालन किया तथा अंत में डॉ. अंशु मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।