स्कूली बच्चों के साथ गुरु भक्तों ने किया गुरु चित्र चरण पूजन
स्कूली बच्चों के साथ गुरु भक्तों ने किया गुरु चित्र चरण पूजन
इंदौर श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान पर आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं सहित गुरु भक्तों ने चरण पूजन कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए हरिकिशन साहब मनोहर सोनी एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्या पैलेस कॉलोनी के रवासियों एवं गुरु भक्तों ने श्रद्धा के साथ में गुरु स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज बालक स्वामी जी के चित्र का पूजन चंदन केसर कुमकुम का तिलक लगाकर किया एवं गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन सम्राट हरिकिशन साबू ने गुरु भजनों की गंगा का पान भी श्रद्धालुओं को कराया। श्री केशवाचार्य जी महाराज इंदौर पधारेंगे एवं गुरु चरण सेवा का कार्यक्रम मंदिर पर विद्या पैलेस कॉलोनी रखा गया है।


