इंदौर की हिरण्या ओझा बनीं महेश भट्ट कृत फिल्म तु मेरी पूरी कहानी” की लीड एक्ट्रेस
*इंदौर की हिरण्या ओझा बनीं महेश भट्ट कृत फिल्म तु मेरी पूरी कहानी” की लीड एक्ट्रेस*
*इंदौर । *( विनोद गोयल) इंदौर की बेटी हिरण्या ओझा ने बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपने करियर की शानदार शुरुआत की है। महेश भट्ट कृत फिल्म “तु मेरी पूरी कहानी” में हिरण्या लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आ रही हैं। यह फिल्म आज से देशभर के थिएटरों में प्रदर्शित हो रही है।
हिरण्या मूल रूप से आदित्य नगर, इंदौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की । एक्टिंग स्कूल में ट्रेनिंग के दौरान उनके टीचर रचित सिंह ने उन्हें महेश भट्ट की नई फिल्म के लिए रिकमेंड किया जिसमें उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी । यहीं से हिरण्या का डायरेक्ट सिलेक्शन हो गया और उन्होंने सीधे बड़े परदे पर डेब्यू कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस फिल्म की कहानी भी इंदौर से जुड़ी है। इसे लेखिका श्वेता बोथरा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन सुरित दास ने किया है, जबकि महेश भट्ट ने इसे क्रिएट किया है। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें एक लड़की के जीवन, उसके प्यार, उसके लव और फेम को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में की गई है।
संगीत का जादू अनु मलिक ने बिखेरा है। हिरण्या के सामने लीड रोल में अरहान पटेल हैं, जो कि सीहोर (मध्य प्रदेश) से हैं। फिल्म में इनके अलावा जूही बब्बर, तिग्मांशु धूलिया, अवतार गिल और शमी दुहन जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई है।



