स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन द्वारा पदोन्नति एवं श्रेष्ठ सेवा सम्मान से आईएस,आईपीएस अधिकारी सम्मान सम्मानित

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन द्वारा पदोन्नति एवं श्रेष्ठ सेवा सम्मान से आईएस,आईपीएस अधिकारी सम्मान सम्मानित

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन द्वारा मोबाइल एप लांच किया

 स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन द्वारा पदोन्नति एवं श्रेष्ठ सेवा सम्मान से आईएस,आईपीएस अधिकारी सम्मान सम्मानित

इन्दौर।सर्व स्वर्णकार समाज के 'स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन' द्वारा समाज को एक मंच पर लाने, समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से परिचित करवाने, वैवाहिक परिचायिका निर्माण, विभिन्न छात्रवृत्तियों के लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 'स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन' के संस्थापक समाज सेवी जयप्रकाश सोनी, बैंगलोर द्वारा निर्मित मोबाइल एप का विमोचन समारोह होटल सयाजी, राऊ इन्दौर के सभागार में आयोजित किया गया।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंचल शेखर सोनी (अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश भोपाल), कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश सोनी, बैंगलोर, निर्विकार सोनी, (डी.आई.जी. सी.आई.एस. एफ.), दुर्गेश सोनी (भूतपूर्व अध्यक्ष, म.प्र. स्वर्णकला बोर्ड), राजेश उदावत (पार्षद, नगर निगम इन्दौर), श्रीमती मंजू खत्री (एडिश्नल एस. पी. भोपाल) उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय प्रशासनिक अधिकारियों सव्यसाची सर्राफ (भारतीय पुलिस सेवा), आर.के. सोनी (एडिशनल डायरेक्टर, वित्त विभाग), तारेश सोनी (डीएसपी, इन्दौर), श्रीमती गायत्री सोनी (डीएसपी रतलाम), विशाल सोनी (डिप्टी कमिश्नर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास) आदि पदोन्नति एवं उनकी श्रेष्ठ सेवा सम्मान स्वरूप साल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर आईएस, आईपीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया |

    दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत सम्मान के उपरान्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला |

इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों मुख्यतः म.प्र., राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, आदि प्रदेशों से स्वर्णकार समाज के लगभग 150 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के सूत्रधार एवं व्यवस्थापक आत्माराम सोनी (उपसंचालक, उद्योग विभाग) थे।, कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि डॉक्टर अश्विन सोनी, नवीन सोनी (अधीक्षक कस्टम),श्रीमती प्रो. रेणु सोनी, विनोद सोनी (डीएसपी),सुश्री श्वेता सोनी (वाणिज्य कर विभाग) आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी (सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग, इंदौर) एवं सुश्री पूजा सोनी (वाणिज्यक कर विभाग, इंदौर) ने किया।