11वीं सीनियर नेशनल मिनीगोल्फ चैम्पियनशिप 2025-26 में श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के खिलाड़ियों के 6 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक 

Indore। नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 11वीं सीनियर नेशनल मिनीगोल्फ चैम्पियनशिप 2025-26 में श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर महाविद्याल य एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया।

 *खेल अधिकारी डॉ. वी. एस. राणा* ने बताया कि प्रतियोगिता में सचिन चौधरी ने सिंगल एवं स्ट्रोक टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक, वंश पटेल ने नॉकआउट, टीम एवं डबल्स इवेंट में तीन स्वर्ण पदक, रुद्राक्षी शर्मा एवं पूर्वांशी भाटी ने स्ट्रोक टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा शिवांगी राठौर ने मिक्स डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं भूमि कश्यप ने सिंगल इवेंट में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी* ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि- *विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत अभ्यास, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।*

महाविद्यालय के प्रबंधन वर्ग एवं समस्त प्राध्यापकगण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।