17 से 21 मई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होगी यात्रा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

17 से 21 मई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होगी यात्रा     नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निकलेगी पांच दिवसीय सनातन जागृति यात्रा

17 से 21 मई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होगी यात्रा

नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

इन्दौर। अतुल्य सेवा सनातन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा शहर में भव्य सनातन जागृति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह 5 दिवसीय यात्रा 17 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। इस यात्रा का लक्ष्य समाज में जागरूकता फैलाना है, जिसमें मुख्य रूप से नशा मुक्ति, जीव हत्या पर रोक, पर्यावरण रक्षा, संस्कृति का संरक्षण, सनातन जागृति अभियान पर जोर दिया जाएगा। यह जानकारी आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष एवं युवा संत स्वामी अतुलानंद सरस्वती महाराज एवं संजय अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिदिन निकाली जाएगी, जिसमें रोजाना लगभग 1000 लोगों के शामिल होंगे। यह यात्रा प्रथम दिवस 21 मईर् को श्री सिद्धेश्वर धाम आश्रम (तेजाजी नगर) से शुरू होकर तीन इमली चौराहा स्थित मैदान पर समाप्त होगी। द्वितीय दिवस 22 मई को तीन इमली चौराहा से मूसाखेड़ी, पिपलियाहाना, बंगाली चौराहा, खजराना होते हुए रोबोट चौराहे पर समाप्त होगी। तृतीय दिवस 23 मई को रोबोट चौराहा से विजय नगर, पाटनीपुरा, मालवा मिल होते हुए मरीमाता क्षेत्र में समाप्त होगी। चतुर्थ दिवस 24 मई को मरीमाता से 60 फिट रोड, कालानी नगर होते हुए बड़ा गणपति क्षेत्र में समाप्त होगी। पंचम दिवस 25 मईर् को बड़ा गणपति से खजूरी बाजार, राजवाड़ा, पंढरीनाथ होते हुए लालबाग, महू नाका के पास समापन होगा। स्वामी अतुलानंद सरस्वती महाराज ने प्रशासन से इस धार्मिक और सामाजिक यात्रा के सफल संचालन हेतु सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की है।