श्री विद्याधाम प्रांगण में नए सत्संग सभागृह के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

श्री विद्याधाम प्रांगण में नए सत्संग सभागृह के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

श्री विद्याधाम प्रांगण में नए सत्संग सभागृह के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम आश्रम परिसर में श्री महाकोश निधि ट्रस्ट की मेजबानी में बुधवार को नए सत्संग सभागृह के लिए आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती भगवन की प्रेरणा एवं महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। 

       समाजसेवी सुरेश-मृदुला शाहरा, नितेश-माधुरी शाहरा ने आचार्य पं. राजेश शर्मा, आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री एवं अन्य विद्वानों के निर्देशन में भूमि पूजन किया। लगभग 7 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में बनने वाले इस सत्संग भवन में करीब 400 दर्शक या श्रोता बैठकर वहां होने वाले मांगलिक प्रसंगों के साक्षी बन सकेंगे। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में आश्रम परिवार के राम एरन, यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा, राजेंद्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर सहित न्यासी मंडल के सदस्यों ने पहली गेंती चलाकर भूमि पूजन की रस्म सम्पन्न की। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े विनोद सिंघल, श्रीमती तारा मालू, आर्किटेक्ट हरीश तोतला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। भवन निर्माण का कार्य 20 माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया सभागृह आश्रम की भोजन शाला के सामने बनेगा।