श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

इंदौर, श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर की एन.एस.एस. इकाई द्वारा *चोइथराम हॉस्पिटल & रिसर्च* सेंटर, माणिकबाग, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 400 से अधिक विद्यार्थियों* के साथ पालकगण एवं अन्य लोगों ने भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया ।

 *शिविर में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं आहार विशेषज्ञ द्वारा जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।* ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।* 

 *शिविर में डॉ. शैलेन्द्र पटेल – एम.डी. मेडिसिन एवं फिजिशियन, डॉ. सुषमा झामड़ – स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. जावेद खान – हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. विभूति त्रिवेदी – आहार विशेषज्ञ ने सेवाएं प्रदान कीं।* 

 * प्रतीकजी खिल्लारी – प्रभारी, कॉर्पोरेट विभाग* सहित 20 से अधिक सहयोगियों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष * अरविंद जी गुप्ता* ने कहा कि “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे शिविर समाज के विभिन्न वर्गों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

 *सचिव महेश चिमनानी* ने कहा कि “विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है।”

 *प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी* ने कहा कि “समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान की जा सकती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी महाविद्यालय की प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन *डॉ. गायत्री पलौड़ ने किया। आभार डॉ. मनीष दुबे ने माना तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जी.एस. भाटिया रहे* । शिविर में विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही।