गणेश उत्सव विसर्जन एवं चल समारोह को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा संचालकों की ली बैठक

गणेश उत्सव विसर्जन एवं चल समारोह को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा संचालकों की ली बैठक

   

 

बुरहानपुर 

गणेश उत्सव विसर्जन एवं चल समारोह को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा संचालकों की ली बैठक

अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अनुशासन बनाए रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी द्वारा गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल होने वाले अखाड़ा संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि गणेश विसर्जन उत्सव धार्मिक आस्था एवं परंपरा से जुड़ा आयोजन है। सभी अखाड़ा संचालक आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ आयोजन में सहभागी बनें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे,नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, रक्षित निरीक्षक  नितेश राठौर,
थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल,थाना प्रभारी शिकारपुरा   संदीप चौरसिया, थाना प्रभारी गणपति नाका कमल सिंह पवार ,थाना प्रभारी लालबाग  अमित सिंह जादौन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक में अखाड़ा संचालकों को दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश*

अखाड़ा प्रदर्शन निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित स्थान पर ही किया जाए।

अखाड़ा खेलते समय आसपास लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी न हो।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अखाड़ा संचालक अपने स्वयंसेवकों की पर्याप्त संख्या में तैनाती करें।

अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार के खतरनाक करतब अथवा ऐसा प्रदर्शन न किया जाए जिससे स्वयं या अन्य व्यक्तियों को चोट लगने की संभावना हो।

बच्चों एवं कम उम्र के प्रतिभागियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूर रखा जाए।

चल समारोह के दौरान पुलिस एवं यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन किया जाए।

निर्धारित रूट पर अनावश्यक रूप से रुककर भीड़ एकत्रित न की जाए, जिससे चल समारोह की गति प्रभावित न हो।

अखाड़े में शामिल सभी प्रतिभागी आपसी अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

जुलूस के दौरान वाहनों एवं आमजन की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन किया जाए।

विसर्जन घाट एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा बच्चों को नदी/जलाशय के समीप न जाने दिया जाए।

अखाड़ा संचालक अपने साथियों एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निर्देशित करें।

किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति अथवा परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।आपात स्थिति में पुलिस, प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का तत्काल पालन किया जाए।

पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने अखाड़ा संचालकों से अपील की कि वे पुलिस एवं प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा अपने-अपने अखाड़ों के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराएं।