श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव

श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव
श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव
वृंदावन । विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की गूँज धर्मनगरी वृंदावन के मठ-मंदिरों में भी सुनाई दे रही है।  वृंदावन में प्रतिष्ठित हनुमान टेकरी आश्रम में विजय का उत्सव प्रख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ब्रजवासी और  संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर मनाया, हनुमान जी के जयकारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठा।
आचार्य बद्रीश ने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ खड़ी है।
महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि आज देश में सनातन धर्म का मान बढ़ा है। सरकार की नीतियों से संतों और आम नागरिक दोनों के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। भाजपा की प्रचंड जीत सत्य और कर्म की जीत है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रख्यात कथा व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि तीन राज्यों में आए इन परिणामों ने विपक्षी दलों के सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद हमेशा से राष्ट्रहित में कार्य करने वालों के साथ रहा है यह विजय उत्सव विकास और विश्वास के मेल का प्रतीक है।
जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। 
यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, विकास के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास एवं लोकतंत्र की जीत है।
इस अवसर अतुल कृष्ण शास्त्री, श्याम दास, रामदास, डॉ. हरिओम शर्मा, कुंजबिहारी दास, सुनील दास, ज्ञानेश  शास्त्री, सूरज मिश्रा, विराज दुबे, सुनील, राजेंद्र दास, रघुनाथ दास, नरेंद्र पाठक, विनय पाठक, आकाश गोस्वामी, नितिन भारद्वाज, अंश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।