महिलाओं ने स्कूटर रैली के माध्यम से दिया, सड़क सुरक्षा का संदेश

महिलाओं ने स्कूटर रैली के माध्यम से दिया, सड़क सुरक्षा का संदेश

*महिलाओं ने स्कूटर रैली के माध्यम से दिया, सड़क सुरक्षा का संदेश।

 डीसीपी, ट्रैफिक ने रैली में सम्मिलित हो, करी सभी से नियम पालन की अपील ।

इंदौर - शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में लगातार जनजागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, नगरीय इंदौर, क्षेत्रीय परिवहन इन्दौर तथा श्याम होंडा एवं दोशी होंडा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 जनवरी 2026 को एक महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया।

 पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन  आनंद कलादगी, एआरटीओ  अर्चना मिश्रा, एआरटीओ  राकेश गुप्ता, एसीपी  हिंदु सिंह मुवेल, यातायात थाना प्रभारी  अरविंद दांगी, हौंडा से कार्यक्रम में  शशांक राजदान (रीजनल मैनेजर), श्री आशीष गोयल (ज़ोनल इंचार्ज),  अभिषेक निरंजन (एरिया इंचार्ज), श्याम होंडा से (एमडी)  विशाल पमनानी एवं श्रीमती निधि पमनानी तथा दोषी होंडा से (एमडी) अपूर्वा दोषी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

     डीसीपी,  कलादगी ने अपने उद्बोधन में सभी महिला राइडर्स की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सड़क सुरक्षा सप्ताह को एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दे रही है। उन्होंने इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा संचालित “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” से जुड़ने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।

 इस महिला स्कूटर रैली का नेतृत्व स्वयं डीसीपी  आनंद कलादगी द्वारा किया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा देखने को मिली।

       रैली पलासिया सेल्फी पॉइंट से प्रारंभ होकर घंटाघर, रीगल, मृगनयनी, राजवाड़ा होते हुए पुनः रीगल के रास्ते पलासिया सेल्फी पॉइंट पर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिला राइडर्स ने सहभागिता कर सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन संचालन जैसे संदेश आमजन तक पहुँचाए गए।

     इंदौर ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर शहर को सुगम, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाना है।