तीन दिवसीय इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप आज से

तीन दिवसीय इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप आज से

तीन दिवसीय इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप आज से

इंदौर बनेगा देश के सबसे बड़े मोटर स्पोर्ट्स इवेंट 'रैली ऑफ द हाइलैंड्स' का साक्षी

रैली में देश-विदेश की 40-50 टीमें और ड्राइवर ले रहे भाग

इंदौर। पीथमपुर स्थित नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक (नैट्रैक्स) में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) का तीन दिवसीय आयोजन रैली ऑफ द हाइलैंड्स इंदौर में पहली बार 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होने जा रहा है। केंद्रीय भारत मोटर स्पोर्ट्स के इतिहास में एक नई शुरूआत है। इंदौर राउंड 2026 चैम्पियनशिप में 40-50 शीर्ष रैली टीमें और ड्राइवर भाग ले रहे हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों के मोटर स्पोर्ट्स क्लबों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में विदेशी ड्राइवरों एवं पंजीकृत रैली वाहनों की भी भागीदारी होगी। यह जानकारी आईएनआरसी इंदौर राउंड 2026 के आयोजक एवं अंजनी एडवेंचर्स के संस्थापक निलेश कुमरावत ने दी।

श्री कुमरावत ने बताया कि मोटर स्पोर्ट्स इवेंट के लिए पीथमपुर स्थित नेट्रैक्स में 40 किलोमीटर लंबा प्रतिस्पर्धात्मक रैली ट्रैक विकसित किया गया है, जो सबसे लंबा और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण रैली ट्रैक है। भारतीय रैली चैम्पियनशिप भारत में रैली मोटर स्पोर्ट्स का सर्वोच्च स्तर है, जिसका संचालन फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होता है। इस आयोजन को ब्लू बैंड स्पोर्ट्स एवं एमआरएफ टायर्स द्वारा प्रमोट एवं हाइलैंड मोटर स्पोर्ट्स अंजनी एडवेंचर के सहयोग से हो रहा है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन एफएमएससीआई के सभी सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुसार किया जा रहा है। यहां मेडिकल टीमों के साथ एंबुलेंस, रेस्क्यू एवं रिकवरी वाहन, फायर सेफ्टी यूनिट्स, उन्नत टाइमिंग, ट्रैकिंग एवं कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ ही रेस कंट्रोल द्वारा रीयल टाइम मॉनिटरिंग भी की जाएगी।