इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 सीजन-2 का भव्य फिनाले 26 अप्रैल को सेंट्रल मॉल में*
*इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 सीजन-2 का भव्य फिनाले 26 अप्रैल को सेंट्रल मॉल में*
इंदौर। एमपी मॉडल प्रस्तुत “इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 – सीजन 2” का भव्य फिनाले 26 अप्रैल को सेंट्रल मॉल, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। यह मेगा फैशन शो भारतीय पारंपरिक और एथनिक फैशन को एक नए, आकर्षक और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करेगा, जहां संस्कृति और ग्लैमर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इस भव्य आयोजन का निर्देशन पी एंड वी एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर प्रमोद वर्मा द्वारा किया जा रहा है, जो अपने क्रिएटिव विज़न और उत्कृष्ट मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में यह मंच प्रतिभागियों को एक प्रोफेशनल और हाई-लेवल प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को नई पहचान दे सकेंगे।
फैशन शो में मिस्टर, मिस, मिसेस, डिजाइनर, किड्स मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट जैसी विभिन्न कैटेगरी शामिल की गई हैं, जिससे हर प्रतिभागी को अपनी कला और व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा शर्मा बतौर चीफ गेस्ट अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। साथ ही इंदौर के कई जाने-माने चेहरे भी इस शाम को और अधिक खास बनाते नजर आएंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल एक फैशन शो नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के मेल का एक भव्य उत्सव होगा, जो शहर के फैशन प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा।


