श्रीविद्याधाम पर आंवले के वृक्ष के नीचे हरि-विष्णु का पूजन

श्रीविद्याधाम पर आंवले के वृक्ष के नीचे हरि-विष्णु का पूजन


श्रीविद्याधाम पर आंवले के वृक्ष के नीचे हरि-विष्णु का पूजन हुआ

श्रीविद्याधाम पर आंवले के वृक्ष के नीचे हरि-विष्णु का पूजन

देर रात तक चले अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए 15 हजार से अधिक भक्त

इंदौर,। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर आंवला नवमी के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा भगवान हरि -विष्णु का पूजन किया गया। संध्या को अन्नकूट महोत्सव में 15 हजार से अधिक भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
आंवले के वृक्ष को साड़ियों एवं चुनरियों से श्रृंगारित किया गया था। इस अवसर पर आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा,  राजेन्द्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर, पवन माहेश्वरी, चंदन तिवारी सहित सैकड़ों भक्तों ने आंवले के वृक्ष की पूजा कर आरती में भी भाग लिया। आश्रम पर सुबह से आंवले के वृक्ष की पूजा करने के लिए महिलाओं के समूह आते रहे। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। संध्या को मां भगवती पराम्बा एवं मंदिर स्थित सभी देवालयों में छप्पन भोग समर्पित कर महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान हरि-विष्णु से समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। संध्या को संतों की सन्निधि में मां भगवती पराम्बा एवं अन्य सभी देवालयों में 56 भोग समर्पित कर महाआरती की गई। अनेक विशिष्टजनों ने आरती में शामिल होकर पुण्यलाभ उठाया। आश्रम का अन्नकूट महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।