अभियान "एक दौड़ – 100 गाँवों की ओर" का 87वाँ पड़ाव — ग्राम अरसवाद बुजुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

अभियान "एक दौड़ – 100 गाँवों की ओर" का 87वाँ पड़ाव — ग्राम अरसवाद बुजुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

नयनतारा स्पोर्ट्स एंड योगा वेलफेयर सोसायटी, इंदौर (म.प्र)

अभियान "एक दौड़ – 100 गाँवों की ओर" का 87वाँ पड़ाव — ग्राम अरसवाद बुजुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

 इंदौर। यह अभियान भारत का एकमात्र ऐसा प्रयास है, जिसमें आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से गाँव-गाँव जाकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बड़ों के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति जैसे संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।

ग्रुप संयोजक मुकेश खंडेलवाल एवं निशांत ने बताया की शुरुआत अगस्त 2022 में हुई थी और अब तक 100 में से 87 से अधिक गाँवों में वर्कआउट सम्पन्न किया जा चुका है।

आज सुबह 6.15से 8.15बजे तक गाँव के बाच्चों को व्यायाम, ध्यान, योगासन, सूर्य नमस्कार, शारीरिक व्यायाम, प्रणायाम आदि सिखाए। सभी बच्चों की दो किलो मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन का समापन राष्ट्र गीत के साथ हुआ। अंत बच्चों को साफ सफाई, स्वछता, एवं मोबाइल का उपयोग कम करने संकल्प दिलाया। 

   अब केवल 13 गाँव बचे हैं। 

  यह अभियान हर गाँव,हर शहर,हर व्यक्ति तक पहुँचे और एक स्वस्थ,सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बने।

रिपोर्टिंग :- विनोद गोयल