गुरू पूर्णिमा पर प्रकृति संरक्षण हेतु पर्जन्य यज्ञ एवं शिवाशिव होमम के अनुष्ठान होंगे

गुरू पूर्णिमा पर प्रकृति संरक्षण हेतु पर्जन्य यज्ञ एवं शिवाशिव होमम के अनुष्ठान होंगे

इंदौर,। श्री गुरू सेवा संस्थान एवं श्री आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में गुरूवार, 10 जुलाई को आनंद और उल्लास के साथ चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान पर आयोजित होगा। संस्थान के मीडिया प्रभारी अंकुश झंवर एवं सिद्धांत बर्वे ने बताया कि गुरूवार को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रकृति संरक्षण हेतु पर्जन्य यज्ञ एवं भगवान शिवाशिव का संयुक्त होमम आयोजित होगा। इसके पश्चात सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच गुरूपद साधना एवं दोपहर 3 से 5 बजे तक भजन संध्या, शाम 5 बजे से गुरू दर्शन, दीक्षा एवं प्रसादी सेवा के आयोजन होंगे।