विद्याधाम स्थित वेद-वेदांग विद्यापीठ में कर्मकांड की कक्षाओं में ब्राह्मण बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विद्याधाम स्थित वेद-वेदांग विद्यापीठ में कर्मकांड की कक्षाओं में ब्राह्मण बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर स्वामी श्री गिरिजानंद सरस्वती वेद-वेदांग विद्यापीठ में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जो 15 मई तक चलेगी। विद्यापीठ के प्रमुख पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि 31 मई 2026 को 11 से 12 वर्ष आयु वाले ब्राह्मण बच्चों को ही विद्यापीठ में प्रवेश मिल सकेगा। पंजीयन के लिए 15 मई के पूर्व ऐसे बच्चों को सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच (रविवार छोड़कर) सम्पर्क करना होगा। इन बच्चों को वर्ष 2025-26 में पांचवीं या छठीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रवेश के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा अनिवार्य होगी। आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र तथा अंकसूची की छायाप्रति भी संलग्न भेजना होगी।


