' कला के रंग ' प्रदर्शनी में बिखरे रचनात्मकता के अद्भुत रंग , 61 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
' कला के रंग ' प्रदर्शनी में बिखरे रचनात्मकता के अद्भुत रंग , 61 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
इंदौर विश्व कला दिवस के मौके पर शहर की कलात्मक फिजाओं में एक नई चमक देखने को मिली । क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कैनरीज आर्ट गैलरी में दो दिनी ' कला के रंग ' आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया । इस प्रदर्शनी ने न केवल अनुभवी कलाकारों को मंच प्रदान किया, बल्कि नन्हे हाथों की रचनात्मकता को भी पंख दिए । उद्घाटन शहर की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर संगीता ठाकुर ने किया है ।
प्रदर्शनी के क्यूरेटर दीपक शर्मा ने कहा यह प्रदर्शनी केवल चित्रों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह इंसानी भावनाओं, भक्ति और समाज के प्रति हमारी दृष्टि का प्रतिबिंब है।
जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विविधता है । प्रदर्शनी में 6 साल के बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के वरिष्ठ कलाकारों के 104 आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए, जिनमें हर आयु वर्ग की एक अलग सोच और परिपक्वता नजर आई ।
कहा जाता है कि एक कलाकृति हजार शब्दों के बराबर होती है। यह किसी भी कहानी को बयां करने का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका है।
प्रदर्शनी में कला के लगभग हर रूप को जगह दी गई जैसे
फोक आर्ट, मंडला आर्ट , मॉडर्न आर्ट , एब्सट्रेक्ट, मॉडर्न फिगरेटिव और रियलिस्टिक पेंटिंग्स।
ऑयल पेंटिंग, एक्रेलिक, वाटर कलर, पेंसिल स्केच, चारकोल , डॉट पेंटिंग , क्ले वर्क, थ्रेड आर्ट , रेजिन आदि ।
इस प्रदर्शनी में रूपाली सोनी, रुद्र परमार, पूजा चौधरी, कियांश पटेल, स्मृति शितूत, पूजा पाटीदार, ज्योति उपाध्याय, शैलजा चौहान, रश्मि तिवारी, आर्या तिवारी, स्वाति अग्रवाल, सोनाली गुप्ता, हिमांशी बंसल, खुशबू ठाकुर, पावनी ठाकुर, वंदना खुडीवाल, लीना सचदेव, अध्रित सनागो, श्रेया शर्मा, प्रिया वर्मा, श्वेता मल्लिक, दिव्यांशी जैन, सौम्या दीक्षित, हरजीत कौर, रूपाक्षी साखरकर, वल्लभ कुंडेकर, प्रगति सेनगुप्ता, अर्चना गोपी मुर्गी, सार्थक खोबरागड़े, सादिया परवीन, अमीषा पटेल, खुश जैन, नैतिक कोठारे, आरणा परमार, लक्ष्य राठौर, झलक ओझा, सुयश कुमरावत, आशी जैन, आशी मारोठिया, चार्वी गोयल, अदिति जैन, ग्रंथ नेतावत, शिवानी सोनी, उम्मेसलमा पीठावाला, आरण्या महाजन, श्याम वर्मा, हीरल भार्गव, शैलजा परसाई, शिरिन गोहर, अविशा झारिया, अथर्व झारिया, अव्युक्त अग्रवाल, काव्या मोलसारिया, जीरल गर्ग, अल्फ़ैज़ मुगल, अभय प्रताप सिंह, समृद्धि कुमार, ऋतिका सिंह रावत, सचमन सिंह, वंदन चावला और अविका जैन जैसे प्रतिभावान कलाकारों ने अपने मन के भावों को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा।
प्रदर्शनी रविवार को सुबह 11.30 से शाम 7 बजे तक सभी के लिए निः शुल्क खुली है । एक बजे से कलाकारों के लिए आर्ट सेलिंग पर वर्कशॉप मैनेजमेंट प्रोफेसर डॉ अजित उपाध्याय लेंगे , आर्ट कंपटीशन भी आयोजित होगा ।


