मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरा स्वगणना का फार्म
*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरा स्वगणना का फार्म*
इंदौर - नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपने निज निवास पर स्वगणना का फार्म भरा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जनगणना आवश्यक है।
जनगणना 2027 को आधुनिक, पारदर्शी बनाने के लिए भारत सरकार ने "स्व-गणना" की सुविधा प्रारंभ की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। यह पोर्टल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आम जनता के लिए खुला रहेगा, जिसमें नागरिक सुविधानुसार अग्रिम रूप में अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और परिवार का कोई भी सदस्य मात्र 15-20 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है।
प्रक्रिया पूर्ण होने पर संबंधित व्यक्ति को स्व-गणना पहचान संख्या उनके मोबाइल या ई-मेल पर प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जनगणना के इस महाअभियान में सहयोग प्रदान करते हुए स्वगणना का फार्म ऑनलाइन भी भर सकते है जिससे एक यूनिक कोड जनरेट होगा और जब 1 से 30 मई के बीच जनगणना करने वाले कर्मचारियों की टीम आपके घर आए तो उन्हे यूनीक कोड बता कर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को वेरिफाई करवा दे।


