समाज को मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति दिलाने की दिशा में लक्ष्य से 30 प्रतिशत अधिक लोगों ने कराई 32 तरह की जांचें

समाज को मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति दिलाने की दिशा में लक्ष्य से 30 प्रतिशत अधिक लोगों ने कराई 32 तरह की जांचें


नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में अब तक आयोजित छः स्वास्थ्य शिविरों में अब तक पहुंचे 6700 से अधिक अग्रवाल बंधु,

 अगला शिविर २५-26 को गीता भवन में


समाज को मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति दिलाने की दिशा में लक्ष्य से 30 प्रतिशत अधिक लोगों ने कराई 32 तरह की जांचें

इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत छठें स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर सम्पन्न हुआ जिसमें दूसरे दिन 541 समाज बंधुओं ने शामिल होकर अपनी विभिन्न प्रकार की 32 जांचे कराई। इसके पूर्व पहले दिन 560 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस तरह कुल 1101 समाज बंधुओं ने इस शिविर में पहुंचकर मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के अभियान का पहला चरण पार कर लिया। अब तक आयोजित हुएछः शिविरों में कुल मिलाकर 6701 लोगों ने अपनी प्रारम्भिक जांचे कराई है। अगला शिविर 25-26 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक गीता भवन प्रांगण में आयोजित होगा। शिविर के समापन अवसर पर हेल्थ फॉर इंडिया के 20 डॉक्टर्स की टीम का सम्मान भी किया गया। 
               शिविर संयोजक किशोर गोयल, जगदीश बाबाश्री एवं नितिन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में अब तक शहर में विभिन्न स्थानों पर 5 बड़े शिविरों का आयोजन हो चुका है जिनमें करीब 56०0 समाज बंधुओं ने अपनी जांचे कराई हैं। बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित दो दिवसीय शिविर में 1101 लोगों ने लाभ उठाया। इस तरह अब तक 6701 लोग इन शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं। इन सभी बंधुओं को पूरे एक वर्ष तक विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का निशुल्क लाभ शहर के चार केन्द्रों पर मिल सकेगा। बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित शिविर में जगदीश गोयल, कैलाश गोयल, सचिन अग्रवाल, आकाश बंसल, विकास जिंदल, गौरी अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग, कुश अग्रवाल एवं विनोद गोयल का उल्लेखनीय सहयोग रहा। इस दौरान 47 यूनिट रक्त का दान भी समाज बंधुओं के सौजन्य से प्राप्त हुआ है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि इस अभियान में 5 हजार समाज बंधुओं की जाँच करने का लक्ष्य रखा गया था जो समय से पहले ही पूरा हो चुका है बल्कि अब तक हुए 6 शिविरों में लक्ष्य से करीब 30 प्रतिशत अधिक समाज बंधु लाभान्वित हुए हैं जबकि अभी गीता भवन में एक और शिविर आयोजित होने वाला है। इस शिविर में शहर के किसी अन्य क्षेत्र के रहवासी बंधु यदि किसी कारण से लाभ उठाने से वंचित रह गए हो तो वे भी गीता भवन पहुंचकर लाभ उठा सकेंगे।
                शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर ने बताया कि अब तक आयोजित शिविरों में की गई जाँच की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उषा नगर में सहकारी समर्थ मंडल मर्यादित, अन्नपूर्णा रोड पर उर्वशी टावर, वैशाली नगर दत्त मंदिर के सामने वाली गली, गुमास्ता नगर में तिरुपति बालाजी वेंकटेश मन्दिर, नेमी नगर में शांतिनाथ दिगम्बर पारमार्थिक औषधालय तथा राजेंद्र नगर क्षेत्र में गणेश मंदिर परिसर, धनवंतरि नगर स्थित हेल्थ सेंटर के केन्द्रों से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच अपना बार कोड दिखाकर सम्पर्क किया जा सकता है।