राजपूत समाज का ऐतिहासिक समागम: 75 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे, उमड़ा जनसैलाब
80 हजार स्केयरफिट मे शाही व्यवस्था
इंदौर |मालवा की धरा पर क्षत्रिय राजपूत समाज की एकता और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। इंदौर मालवा राजपूत विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 'निशुल्क सामूहिक विवाह' सम्मेलन ने भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। समिति के अध्यक्ष मांगूसिंह पहलवान कांकरिया बोर्डिया (हातोद) के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में न केवल 75 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, बल्कि हजारों की संख्या में समाजजनों ने साक्षी बनकर इसे यादगार बना दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि सुबह से ही समारोह का नजारा किसी राजसी उत्सव से कम नहीं था। शंख की ध्वनि, घंटों की गूंज, घड़ियाल और बैंड-बाजों की थाप के साथ जब वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हुआ, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों ने पारंपरिक संस्कृति की छटा बिखेरी। आयोजकों द्वारा नवदंपतियों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया और सभी अतिथियों के लिए 'शाही भोजन' की व्यवस्था की गई।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा,इंदौर सांसद शंकर लालवानी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। विशेष अतिथि के रूप में:कृष्णा सिंह पटेल (अध्यक्ष, राजपूत उत्थान समिति उज्जैन दुलेसिंह राठौर (डायरेक्टर),राकेशसिंह (काका ठाकुर), घनश्यामसिंह चौहान, चेतनसिंह चौहान, संजू तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
15 हजार से अधिक लोगों का जमावड़ा आयोजन की व्यवस्थाएं इतनी चाक-चौबंद थीं कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के मुख से निकला—
"ऐसी व्यवस्था आज तक नहीं देखी।लगभग 15 हजार से अधिक राजपूत समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया। अध्यक्ष मांगूसिंह पहलवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करना ही समिति का मुख्य ध्येय है।
खास1. ऐतिहासिक...मांगूसिंह पहलवान की पहल, 75 जोड़ों का 'राजसी' सामूहिक विवाह संपन्न।2. इंदौर में राजपूतों का महासंगम 15 हजार समाजजनों के बीच 75 जोड़ों ने लिए सात फेरे।
3. सेवा और संस्कार निशुल्क सामूहिक विवाह में दिखा शाही वैभव, सांसद शंकर लालवानी ने सराहाना क़ी. प्रबंध कार्यकारिणी... इन्होंने एक सप्ताह से सभली थी कमान।
अध्यक्ष मांगू सिंह पहलवान, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह डाबी, लिंबुदागारी, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह निपानिया, सचिव लाखन सिंह कांकरिया बोडिया, धन सिंह पहलवान मगरखेड़ा, मलखान सिंह चावड़ा पलाखेड़ी , राकेश सिंह चावड़ा जामुदी सरवर, दूलेसिंह परिहार बघाना, प्रेमसिंह पटेल सगवाल, हरिसिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान आदि संस्था के प्रमुख पदाधिकारी हैं विगत 23 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन कांकरिया बोडिया में हो रहा है पहली बार 24 व आयोजन पूरी तरह निशुल्क किया गया.