: “बीवी आती है तो लक्ष्मी आती है- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने शादी पर कहा: “बीवी आती है तो लक्ष्मी आती है
मुंबई: व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर एक स्पिन सब कुछ बदल सकता है, बिल्कुल शादी की तरह। आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार शादी की ताकत और उसके जीवन बदलने वाले असर पर खुलकर बात करते नज़र आएंगे। वायरल सेंसेशन यशराज मुखाते, डिजिटल एंटरटेनर विराज गहलानी और कंटेंट क्रिएटर प्रांजली पपनई के साथ हुई मज़ेदार बातचीत में शादी से ‘पहले और बाद’ की ग्रूमिंग रूटीन पर जमकर हंसी-ठिठोली होती है।
बात शुरू होती है जब हाल ही में शादीशुदा हुए विराज अपनी नई लाइफस्टाइल और ग्रूमिंग चेंजेस शेयर करते हैं। अक्षय उनसे पूछते हैं कि शादी के बाद उनकी दिनचर्या कैसे बदल गई। विराज बताते हैं, “मेरे माथे के लिए अलग साबुन, बालों के लिए अलग शैम्पू, कोहनी के लिए अलग साबुन और घुटनों के लिए अलग साबुन है।” हैरान अक्षय मज़ाक में कहते हैं, “ये क्यों है? मेरे पास तो ऐसी कोई रिचनेस नहीं है।”
विराज आगे बताते हैं कि ये सब रूटीन कभी-कभी भारी पड़ जाते हैं: “मैंने ऐसी लड़की से शादी की है जो सब जानती है। आज सनस्क्रीन SPF लगाना है। मैंने सोने से पहले सनस्क्रीन लगा लिया। जब सोने गया तो उसने कहा पहले पैर धोकर सोओ। मैं बोला बचपन से ऐसे ही सोता हूं। पहले उसने पैर धुलवाए और फिर बोला नायसिनामाइड, सैलिसिलिक एसिड लगाओ। ये सब बहुत महंगे होते हैं।” अक्षय हंसते हुए कहते हैं, “भगवान कसम, मुझे तो आज तक ये सब पता ही नहीं था।”
विराज अपनी स्किनकेयर रूटीन पर हंसी-मज़ाक जारी रखते हैं “इतना मॉइश्चराइज़र लगाया है कि क्या बताऊं, मैं थक गया हूं।” अक्षय अपनी सिंपल रूटीन बताते हुए मज़ाक करते हैं, “तू विश्वास नहीं करेगा, मैं शैम्पू लेता हूँ, सर पर रगड़ता हूँ, थोड़ा बहुत वो फैल जाता है पूरे बदन में। सच्ची बता रहा हूँ, मुझे तो पता ही नहीं है ये सब।”
अक्षय यशराज से भी उनके ग्रूमिंग हैबिट्स पर सवाल करते हैं और मंच पर मज़ेदार माहौल बना रहता है। विराज एक और किस्सा सुनाते हैं कि शादी से पहले उन्होंने कभी लिप बाम नहीं लगाया था, लेकिन अब उनकी पत्नी रोज़ याद दिलाती है। जब वो पूछती हैं कि ग्लो कैसा लग रहा है, तो विराज मज़ाक में कहते हैं, “मैं कहता हूं, वही चारकोल है।”
अंत में अक्षय शादी की असली खूबसूरती को दिल से और मज़ाकिया अंदाज़ में बताते हैं: “कमाल है यार, बीवी घर पर आती है तो सब बदल जाता है। आदमी जो पहले इस्तेमाल करता था और बाद में क्या करने लगता है। क्या खाता था, फिर एक सेटेलमेंट हो जाता है। घर में अच्छा खाना बनने लगता है। बीवी के आने से… सच में जब कहते हैं कि लक्ष्मी आती है घर में, तो सही कहते हैं कि जब बीवी आती है तब लक्ष्मी आती है।”
चाहे व्हील ऑफ फॉर्च्यून का हाई-स्टेक्स स्पिन हो या शादी के अनपेक्षित मोड़, अक्षय कुमार साबित करते हैं कि असली जैकपॉट वही पार्टनर है जो आपको ज़मीन से जुड़े रखता है। हंसी, दिलचस्प किस्से और रिलेटेबल बातें—यह एपिसोड दर्शकों को हंसी और दिल दोनों से भर देगा।
इस खास एपिसोड को देखना न भूलें, व्हील ऑफ फॉर्च्यून हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।


