*इंदौर व्यापार महोत्सव में साबु ट्रेड की विशेष उपस्थिति;* 'सच्चासाबु न्यूट्रीदाना' की दिखेगी पहली झलक
*इंदौर व्यापार महोत्सव में साबु ट्रेड की विशेष उपस्थिति;*
'सच्चासाबु न्यूट्रीदाना' की दिखेगी पहली झलक
*इंदौर ।* साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम द्वारा कल और परसों, यानी 11 और 12 अप्रैल को, इंदौर में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित 'व्यापार महोत्सव' में सहभागिता की जा रही है। आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों तक अपने समस्त लोकप्रिय उत्पादों की पहुँच को सहज और सुलभ बनाने के उद्देश्य से कंपनी इस महोत्सव में 'सुपर प्रीमियम स्टाल नंबर 7' पर उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर कंपनी अपने आगामी विशेष पोषक फरियाली उत्पाद "सच्चासाबु न्यूट्रीदाना" के प्री-लॉन्च सैंपल भी आगंतुकों को सप्रेम भेंट करेगी, जो अगले महीने से बाजार में उपलब्ध होगा।
*साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम के चेयरमैन श्री गोपाल साबु* ने बताया कि आज साबु ट्रेड के समस्त उत्पाद, जैसे सच्चासाबु एगमार्क साबूदाना, साबु एवं खीचिया पापड़, अल्पाहार एगमार्क हल्दी पाउडर, नारियल बूरा, मखाना और कुकरीजॉकी प्रीमियम क्वालिटी की पांच तरह की मिलेट्स, हर घर की पहली पसंद बन चुके हैं। व्रत-उपवास हो या कोई अन्य मांगलिक अवसर, शुद्धता और स्वाद के कारण सच्चासाबु उत्पाद ही उपभोक्ताओं की प्राथमिकता रहते हैं। पिछले चालीस से भी अधिक वर्षों से कंपनी का मुख्य ध्येय अपनी गुणवत्ता से कोई समझौता न करना और ग्राहकों को सदैव श्रेष्ठतम वस्तुएं प्रदान करना रहा है। यही कारण है कि आज साबु ट्रेड, सेलम के उत्पादों पर देशभर के हर वर्ग का अटूट विश्वास कायम है।
*श्री साबु* ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि दो दिवसीय 'व्यापार महोत्सव' के दौरान आगंतुकों के लिए 'स्वाद और शुद्धता' का एक विशेष संगम होगा। आयोजन के पहले दिन सच्चासाबु एगमार्क साबूदाना से तैयार लाजवाब फरियाली खिचड़ी और दूसरे दिन कुकरीजॉकी मोरधान (भगर) से बनी खिचड़ी का स्वाद चखाया जाएगा। कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि करीब दो हजार से अधिक लोग इन फरियाली व्यंजनों का लुत्फ उठाकर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया साझा करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महोत्सव में आने वाले मेहमानों को साबु ट्रेड के उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद का सीधा अनुभव प्रदान करना है।


