भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राजबड़ा पर विधायक श्री गोलु शुक्ला द्वारा 51 हजार छाछ के पैकेट का वितरण
भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राजबड़ा पर विधायक गोलु शुक्ला द्वारा 51 हजार छाछ के पैकेट का वितरण
इंदौर । इंदौर में भीषण गर्मी को देखते हुए राजबाड़ा चौक पर आम जनता के लिये विधानसभा क्षेत्र 3 के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला द्वारा 51 हजार ठंडाई (छाछ) के पैकेट का वितरण किया गया। जिससे भीषण गर्मी में आम जनता को गर्मी से राहत मिल सके।
छाछ के पैकेट के वितरण के दौरान माता-बहनें, बुजुर्ग एवं बच्चे विधायकज इस पहले से अत्यंत प्रसन्नचित्त नजर आ रहे थे एवं सनातनी विधायक गोलु शुक्ला की प्रशंसा कर रहे थे।
छाछ के पैकेट का वितरण की व्यवस्था विधानसभा क्षेत्र क्र 3 मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं संभाल रखी थी।
छाछ वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपेन्द्रसिंह सोलंकी, आदित्य दीक्षित, विशाल यादव, रानू अग्रवाल, नितिन शर्मा, दीपेश पचौरी, चन्द्रभानसिंह सोलंकी, रितेश विरांग, आशीष शर्मा, बंटी वर्मा, रूपाली पेढांरकर, भावना सुंदरलाल चौधरी, भरत खस, जयंत पांचाल, अरूण पेढारकर, शिव वर्मा, राहुल राणे, संजय कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।


