सनातन संस्कृति संस्थान की ओर से संतों के सानिध्य में आज ट्रम्प को सदबुद्धि देने हेतु हंसदास मठ पर महायज्ञ व हवन 

सनातन संस्कृति संस्थान की ओर से संतों के सानिध्य में आज ट्रम्प को सदबुद्धि देने हेतु हंसदास मठ पर महायज्ञ व हवन 

सनातन संस्कृति संस्थान की ओर से संतों के सानिध्य में आज ट्रम्प को सदबुद्धि देने हेतु हंसदास मठ पर महायज्ञ व हवन 

इंदौर,। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा तेजी से विश्व गुरु के रूप में उभर रहे भारत को ‘नरक’ बताकर देश के 140 करोड़ भारतीयों और सनातन धर्मावलम्बियों का अपमान करने के विरोध में ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के साथ रविवार 26 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर सनातन संस्कृति संस्थान एवं श्रद्धा सुमन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदबुद्धि महायज्ञ एवं हवन का अनुष्ठान रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक सनातन संस्कृति संस्थान के हरि अग्रवाल, अशोक गोयल, श्रद्धा सुमन सेवा समिति के राजेंद्र सोनी, राजेंद्र गर्ग एवं मुरली धामानी ने बताया कि अनुष्ठान में शहर के प्रमुख आचार्य, महामंडलेश्वर एवं संत विद्वानों के सानिध्य में प्रबुद्धजन परमात्मा से ट्रम्प को सदबुद्धि देने के लिए आहुतियाँ समर्पित करेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरुप, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, दत्त माउली संस्थान के प्रमुख सदगुरु अण्णा महाराज, तेजाजी नगर स्थित सिद्धेश्वर धाम के संत स्वामी अतुलानंद सरस्वती एवं युगपुरुष स्वामी परमानन्द महाराज की शिष्या साध्वी आदित्य चेतनागिरी के सानिध्य में हवन पूजन के साथ ही सनातन धर्म को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी लेंगे।