डॉ. एके द्विवेदी - पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में CME में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे*
डॉ. एके द्विवेदी - पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में CME में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे*
*इंदौर का गौरव*
*डॉ. एके द्विवेदी - पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में CME में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे*
*- श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष राष्ट्रीय मंच पर करेंगे प्रेज़ेंटेशन*
*इंदौर।* श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के लिए यह गौरव का अवसर है। कॉलेज के फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी को पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद द्वारा आयोजित * CME (Continuing Medical Education)* कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन आमंत्रित किया गया है।
NAAC द्वारा A++ प्रत्यायन प्राप्त पारुल यूनिवर्सिटी द्वारा यह 6 दिवसीय CME कार्यक्रम 6 से 11 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा। जिसमें *डॉ. द्विवेदी 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को “Concept of man in health and role of physiology in understanding health” विषय* पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। डॉ. द्विवेदी प्रेज़ेंटेशन के साथ अपनी बात रखेंगे और प्रशिक्षण भी देंगे। प्रोग्राम के संबंध में पारुल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद द्वारा 19 सितम्बर 2025 को अधिकारिक आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। इस उपलब्धि पर इंदौर और श्री गुजराती समाज के शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब है कि इंदौर का श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित होम्योपैथिक कॉलेज भी मध्यप्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
*डॉ. द्विवेदी का अनुभव और उपलब्धियाँ*
• 27 वर्षों का चिकित्सकीय शिक्षण एवं शोध अनुभव।
• भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से अब तक दो बार मिलने का सौभाग्य।
• वर्ष 2015 से लगातार आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) की वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के सदस्य (पूरे मध्यप्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि)।
• देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में गवर्नर-नामित कार्यपरिषद सदस्य।
• वर्तमान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मालवा प्रांत में शिक्षा स्वास्थ्य न्यास संयोजक।
• साथ ही बतौर चिकित्सक अप्लास्टिक एनीमिया, प्रोस्टेट कैंसर, हीमैटोहाइड्रोसिस जैसी कई जटिल एवं असाध्य बीमारियों के होम्योपैथिक उपचार हेतु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान। आपके पास देश से ही नहीं बल्कि अन्य देशों के मरीज भी इन बीमारियों के उपचार हेतु इंदौर आते हैं या ऑनलाइन कंसल्ट करके उपचार प्राप्त करते हैं।