"राज गंगराड़े को मध्यप्रदेश टीम की कमान"
इंडियन चॉकबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आंध्र प्रदेश चॉकबॉल एसोसिएशन द्वारा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनांक 26 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 16 वीं जुनियर राष्ट्रीय चॉकबॉल स्पर्धा में भाग लेने वाली मध्य प्रदेश बालक वर्ग की टीम घोषणा एसोसिएशन के चेयरमैन महेश जोशी (मोनी) ने की ,महेश जोशी (मोनी) ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम का चयन गत दिवस इंदौर के चिमनबाग मैदान पर आयोजित ट्रायल्स के आधार पर गठित चयन समिति के द्वारा किया गया, खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुए खिलाड़ियों का चयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मध्यप्रदेश टीम बनाई गई,मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-
*बालक वर्ग*
1. राज गंगराड़े (कप्तान)
2. यश त्रिपाठी (उपकप्तान)
3. निशांत यादव
4. लक्ष्य मालवीय
5. श्रीम उपाध्याय
6. आनंद शर्मा
7. अनुज बुडिया
8. अमन नायक
9. आदर्श मकवाना
10. प्रशांत राठौर
11. दिव्यांश सौराष्ट्रीय
12. दिशांत चौरसिया
कोच- राकेश लोहार
मैनेजर-ऋषभ जरेले
समस्त खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के चेयरमैन महेश जोशी (मोनी), संरक्षक पुष्यमित्र भार्गव,अध्यक्ष रणवीर सिंह छाबड़ा,अक्षय तिवारी,भारत पारख ,लोकेन्द्र सिंह राठौर,अनुपमा शकरगाय,ललित प्रजापत,महेंद्र गहलोत,अनिल अशोक शर्मा,अर्जुन सिंह, राहुल चित्रे सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल के प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।