अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय जेल से 6 कैदी रिहा,
अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय जेल से 6 कैदी रिहा,
सालों बाद परिवार से मिलकर भावुक हुए बंदी
इंदौर । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल इंदौर से अच्छे आचरण के आधार पर 6 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किया गया। शासन द्वारा प्रदान की गई माफी का लाभ मिलने के बाद इन बंदियों को वर्षों बाद आजादी मिली।
इन कैदियों में भारत पिता जगन्नाथ , राधेश्याम पिता श्रीपत, इमरान पिता आशिक, फूलचंद पिता मांगीलाल भील, सुंदरलाल पिता राम सिंह, नर्सिंग पिता किशन शामिल है,
जेल से बाहर निकलते ही बंदी अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो उठे। लंबे समय बाद परिवार से मिलने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दी। इस दौरान सभी रिहा बंदियों ने भविष्य में कभी अपराध न करने और समाज की मुख्यधारा में जुड़कर नया जीवन शुरू करने की प्रतिबद्धता भी जताई। केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने सभी रिहा बंदियों को श्रीफल, हार और पारिश्रमिक की राशि प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने बंदियों को जीवन की नई शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करने की सलाह भी दी। इस अवसर पर उप अधीक्षक इंदर सिंह नागर और उप अधीक्षक संतोष कुमार लाडिया भी मौजूद रहे।


