एम.पी. ट्रांसको का निनाद-2025 इंदौर की ‘‘पिंक टीम‘‘ ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया अविस्मरणीय

एम.पी. ट्रांसको का निनाद-2025 इंदौर की ‘‘पिंक टीम‘‘ ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया अविस्मरणीय

एम.पी. ट्रांसको का निनाद-2025 इंदौर की ‘‘पिंक टीम‘‘ ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया अविस्मरणीय

     इंदौर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपनी स्थापना के सिल्वर जुबली वर्ष के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिये इंदौर के आंनद मोहन माथुर सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या निनाद-2025 का आयोजन किया, इंदौर की एम.पी. ट्रांसको की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ‘‘पिंक टीम‘‘ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने के साथ उसमें भागीदारी कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

            आयोजन में  भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल इंदौर की विद्युत पारेषण व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभालती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में भी उनकी मजबूत पहचान है। ‘‘पिंक टीम‘‘ ने अपने प्रदर्शन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया और यह दिखाया कि वे अपने पेशेवर कर्तव्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी पूरी तरह से सक्षम हैं। इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका ने आयोजन की सफलता में चार चाँद लगा दिए।

इन महिला अधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका:-
         कार्यक्रम के संयोजक इंदौर मे एम.पी. ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल ने जानकारी दी कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आयोजन की तैयारियों और इसकी सफलता में इंदौर मे पदस्थ अति. मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना के नेतृत्व में ‘‘पिंक टीम‘‘ ने अभूतपूर्व योगदान दिया। टीम में श्रीमती नूतन शर्मा, श्रीमती आरती शिल्पी, श्रीमती नम्रता जैन, श्रीमती दिव्या सोनी, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी शुक्ला एवं श्रीमती विनिता भावसार शामिल थीं। इन सभी ने मंच संचालन से लेकर प्रस्तुतियों और आयोजन समन्वय तक हर स्तर पर सक्रियता दिखाई।

विभिन्न आर्कषक प्रस्तुतियों ने बांधा समां  
          कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय एवं लोक नृत्य ने जहां परंपराओं की झलक दिखाई, वहीं कविता पाठ, फिल्मी गीतों और लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विशेष रूप से बच्चों की उत्साहपूर्ण और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जीवंतता भर दी। इन सभी आकर्षक कार्यक्रमों ने ट्रांसको परिवार के लिए इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

        मुख्य अतिथि इंदौर निवासी मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के पूर्व मुख्य अभियंता एवं ऊर्जा विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी रहे  पी.एम. गीते ने आयोजन को अद्भुत बताते हुए  कहा कि ऐसे आयोजन कार्मिकों और उनके परिवारों को जोड़ते हैं और कार्यस्थल पर सहयोग एवं विश्वास को मजबूत बनाते हैं। 
”इनका भी रहा सहयोगः-
           सफल आयोजन में इंदौर की पिंक टीम के साथ  कार्यक्रम के संयोजक अति. मुख्य अभियंता  राजीव अग्रवाल के अलावा अधीक्षण अभियंता  जयेश चौपड़ा, कार्यपालन अभियंता  अनीषकांत दुबे,  विश्वप्रिय श्रीवास्तव, अखिलेश प्रजापति, मुकेश गुप्ता,  अनिल कुमार खरे व अन्य कार्मिकों का भी अहम योगदान रहा। 

        कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि  गीते, मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती अंजना तिवारी एवं अन्य अधिकारियों एवं मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल की पदाधिकारियों ने किया।