चाइना डोर के भंडारण से पहले ही प्रशासन बरते सक्रीयता। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
प्रशासन रहेगा सक्रिय तो नहीं उड़ेगी पतंगे चाइना डोर से...
नहीं कटेगी किसी मासूम की गर्दन......
चाइना के कातिल हत्यारे धागे की डोर से......
इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो चीफ धार,
धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट-: पिछले वर्ष जिले में कई दर्दनाक घटनाएं चाइना डोर के कारण घटित हुई है, किसी की गर्दन, किसी के हाथ, तो कई पशु पक्षियों के चाइना डोर में उलझ कर प्राण त्यागने की खबरें हमने गत वर्ष समाचारों में पढ़ी है,
किसी मां का लाल तो किसी पिता का सहारा ईश्वर को प्यारा हो गया,
कॉल के गाल में समा गया,
घटना के बाद कई आंदोलन हुए उस स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाना चाहिए, व्यापारियों के बीच प्रचार प्रसार कर चीनियों के प्राण घातक धागे के भंडारण पर रोक लगाकर उसका भंडारण ना हो इसलिए प्रेरित करना चाहिए ताकि आने वाली मकर संक्रांति के पहले किसी मां का लाल और किसी पिता का बेटा चीनी धागे से दुर्घटनाग्रस्त होकर अपने प्राण ना त्यागे उसका अंग भंग ना हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है,
कि हम सक्रिय होकर निगरानी के साथ चीनी धागे की बिक्री को रोकें,
हमें सदैव सुनने में आता है,
कि घटना घटने के बाद प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचता है, प्रशासन यदि सक्रिय होकर कार्य करेगा तो इस
मिथक को तोड़ा जा सकता है,
प्रशासन यदि रहेगा सक्रिय तो जिले भर में नहीं उड़ेगी पतंगे चाइना डोर से,
नहीं होगा किसी का अंग भंग प्रकृति रहेगी सुरक्षित और नहीं बनेगा कोई काल का ग्रास,
उमंग और उल्लास के साथ मनेगी सनातनी मकर संक्रांति, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न।



