*पूर्व मंत्री दिवंगत रामेश्वर जी पटेल "बाबूजी" की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न* 

*पूर्व मंत्री दिवंगत रामेश्वर जी पटेल "बाबूजी" की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न* 

*पूर्व मंत्री दिवंगत रामेश्वर जी पटेल "बाबूजी" की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न* 

इंदौर। समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट और विद्यासागर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मलीन पूज्य श्री रामेश्वर जी पटेल "बाबूजी" (पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन) की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर शनिवार को बिचोली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल सभागृह में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस मौके पर लगभग 75 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में अभूतपूर्व ऊर्जा देखने को मिली। सुबह से ही लोग कतारों में लगकर रक्तदान करने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते नज़र आए। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रक्त की कमी को दूर करना और जनमानस को इस जीवन रक्षक कार्य के प्रति जागरूक करना है।

 *इन पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों का रहा विशेष सहयोग* 
कार्यक्रम के संरक्षक और आयोजक राधेश्याम पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज) एवं सत्यनारायण पटेल (राष्ट्रीय सचिव-AICC, पूर्व विधायक इंदौर 05) के मार्गदर्शन में पूरा आयोजन संपन्न हुआ। शिविर की सफलता में विद्यासागर स्कूल की प्राचार्य भावना पुजारी, डॉ. राशि शाह, डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी, पदम श्री जनक पलटामगिलिगन,
ट्रस्ट प्रतिनिधि विनोद सत्यनारायण पटेल पटेल, चेतन चौधरी, राहुल पटेल, सागर पटेल, मदन परमालिया, जगदीश जोशी, मिथिलेश जोशी, नरेंद्र सूर्यवंशी, मनोज पाटीदार, विजय राठौर, राहुल अय्यर और अनुज भंडारी सहित अन्य कई गणमान्यों का विशेष योगदान रहा।

 *रक्तदान महादान: शिक्षा के साथ सेवा का संदेश* 
प्राचार्य भावना पुजारी ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और "बाबूजी" की स्मृति में स्कूल के माध्यम से समाज में इस तरह के मानवीय संदेश पहुँचाना गर्व की बात है। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।