वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने वाले 18 चिकित्सकों का सम्मान
वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने वाले 18 चिकित्सकों का सम्मान
चिकित्सकों का पेशा दूसरों को नया जीवन देने का, इनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहने का भाव होना चाहिए- दिनेश मित्तल
इंदौर,। मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रेरणा स्रोत, वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन रमेशचंद्र अग्रवाल की नौवीं पुण्यतिथि पर रविवार को एबी रोड स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन पर समाजसेवी दिनेश मित्तल द्वारा संचालित दिनेश-राज फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने वाले शैल्बी हॉस्पिटल के प्रख्यात चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। शिविर में 18 विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने अपने 75 पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 986 मरीजों का परीक्षण किया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी, शिविर संयोजक राजेश इंजीनियर एवं निपुण गर्ग ने बताया कि देश के प्रख्यात घुटना रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष सेठ विशेष रूप से अहमदाबाद से आए थे जिन्होंने अनेक मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु यादव, नाक कान गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल, मूत्र एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत नाजा जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बोरडिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोमित अग्रवाल, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शुक्ला, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष्मान बिंदल, न्यूरो फिजिशियन डॉ. सावन अग्रवाल, यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. शशांक चौरसिया एवं रोहित आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ. रोहित अग्रवाल, डॉ. श्वेता गुप्ता एवं डॉ. जयश्री फालके ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में आए मरीजों की बीपी, शुगर, पीएफटी, यूरिक एसिड, बीएमडी, दूरबीन द्वारा नाक, कान, गले एवं आंखों की जांच, चश्मा एवं दवाई वितरण, मोतियाबिंद के साथ ही सर्वाइकल कैंसर के निदान हेतु 9 से 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन भी निशुल्क लगाए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस धरा पर पीड़ित मानवता की सेवा में रत डॉक्टर भगवान का स्वरूप है, उनकी सेवाओं को नमन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी दिनेश मित्तल ने कहा कि यहां आकर ब्रह्मलीन रमेशजी की स्मृति में इन चिकित्सकों ने जो सेवा कार्य किए हैं उनका कोई मोल नहीं हो सकता। इन सभी चिकित्सकों के प्रति समाज को हमेशा ही आदर का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में राजेश गर्ग (केटी), रामनारायण मोडीराम अग्रवाल, राधेश्याम गुरुजी, सुभाष गोयल (बजरंग), राजेश कुंजीलाल गोयल, मोहन रामचंद्र अग्रवाल,रमेश गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, अजय आलू वाले, प्रमोद बिंदल, कैलाश खंडेलवाल, विकास डागा, प्रमोद गुप्ता, श्वेतांबर जैन समाज से कैलाश वेद, डीके जैन, शिखर चंद बाफना, लाड समाज से राजेंद्र अरजारे, इंद्रेश लाड, विशा नागर वणिक समाज से शैलेश नागर, डॉ. नीलेश नागर, जितेंद्र मांडलिया, नागर चित्तौड़ा महाजन समाज के नरेन्द्र अकोटिया एवं रमेशचंद्र महाजन, माथुर वैश्य समाज से त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अ. भा. पोरवाल महासंघ से सतीश गुप्ता, नितेश अग्रवाल कालू, अग्रसेन यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, प्रहलाद दादा,राजेश जिंदल, विजय लाला, अशोक अग्रवाल तेलवाले, विनोद बागड़ी, विभोर ऐरन, मन्नू अग्रवाल, विनोद जूनी इंदौर, सुभाष गोयल कसेरा बाजार, रमेश ऐरन सनावद, राधा देवी मित्तल, शीतल तोड़ीवाला सहित सैकड़ों वैश्य बंधुओं ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। अंत में श्रीमती विनोद राजेश इंजीनियर ने आभार माना।


