खाटू श्याम भजन संध्या में सजाया बाबा का मनोहारी दरबार, नाचते रहे सैकड़ों श्रद्धालु
खाटू श्याम भजन संध्या में सजाया बाबा का मनोहारी दरबार, नाचते रहे सैकड़ों श्रद्धालु
इन्दौर, . अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, मध्य भारत अग्रवाल सभा एवं स्नेह नगर रहवासी संघ के प्रमुख रमेश गुप्ता पीठेवाले के आतिथ्य में एबी रोड स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन पर वैशाख शुक्ल एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाकर भजन संध्या का दिव्य आयोजन किया गया। संयोजक दीपक गुप्ता मोंटी ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोयल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, शैलेष गर्ग, पिंटू जोशी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर समाजसेवी शैलेन्द्र गुप्ता आयोजन, भगवान गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पवन यजमान, लंदन से आई श्रीमती टिंकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए अपनी खुशियाँ व्यक्त की और रंगकर्मी दीपक लवंगड़े एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा श्रृंगारित श्याम दरबार की पूजा अर्चना की। भजन संध्या में भजन गायक मोहित जैन, यश शर्मा और पीयूष भावसार ने अपने भजनों से भक्तों को पूरे समय मंत्रमुग्ध बनाए रखा। श्याम दरबार में गणेशजी और हनुमानजी का मनोहारी श्रृंगार आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। सैकड़ों भक्तों ने दरबार एवं अखंड ज्योत तथा 56 भोग के दर्शनों का पुण्य लाभ उठाया।


