संभागस्तरीय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में रेनेसा महाविद्यालय विजेता

संभागस्तरीय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में रेनेसा महाविद्यालय विजेता म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर की संभागस्तरीय बास्केटाबॅल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन शा. होलकर महाविद्यालय द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता का समापन इन्दौर अध्यक्ष मानव सेवा सदन इन्दौर श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी एवं प्राचार्य डॉ.अनामिका जैन के मुख्य अतिथ्यि में किया गया। जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये । विशेष अतिथि के रुप मे अतिरिक्त संचालक म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग डॉ. आर. सी. दीक्षित एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नागेश डंगावकर उपस्थित थे। श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी ने खिलाडियो की सराहना की और उन्हे भविष्य में भी इसी तरह से खेल के क्षेत्र में आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया। फायनल मैच यू.टी.डी तथा रेनेसा महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें रेनेसा महाविद्यालय ने कडे संघर्ष में आखरी मिनट में यू.टी.डी को 04 पाईंट से हराकर विजेता होने को गौरव प्राप्त हुआ। मैच में 40 मिनट के संघर्ष के बाद 46-42 स्कोर हुआ। जियमें दोनों टीम लगातार एक दूसरे की टक्कर देती रही अंत में रेनेसा ने संयम का परिचय देते हुये आखरी मिनट में बास्केट करते हुये खिताब हासिल किया। क्रीड़ा अधिकरी डॉ. अनुपम शर्मा आयोजन सचिव ने बताया प्रतियोगिता का समापन में श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी एवं प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन द्वारा भाग लेने वाली सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया एवं विजेता और उपविजेता को ट्राफी, मूमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये । प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर डॉ. पी.के शर्मा, डॉ. विवेक रैच, डॉ. संजय व्यास, डॉ. पूनम कौशिक, डॉ. राघव जायसवाल, श्री उमंग अग्रवाल, डॉ. अविनाश यादव, डॉ. नीलेश मंडलोई एवं क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थि थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपम शर्मा विभागाध्यक्ष क्रीड़ा विभाग द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शुभदा भोसले द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संचालन में सहयोग क्रीड़ा विभग के आशीष यादव, रुपाली प्रजापत, नवीन पाल, अजीत जैन द्वारा किया गया ।

संभागस्तरीय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में रेनेसा महाविद्यालय विजेता
1 / 1

1.