बिजली कंपनी के एमडी ने नया सब स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया

बिजली कंपनी के एमडी ने नया सब स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया

बिजली कंपनी के एमडी ने नया सब स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री अनूप कुमार सिंह ने सोमवार की शाम इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास भौरासला में बन रहे 33/11 केवी अत्याधुनिक सब स्टेशन का निरीक्षण किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता कतई नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अभियंता कार्य श्री एसएल करवाड़िया भी उपस्थित थे। कंपनी के इंदौर ग्रामीण वृत्त अधीक्षण अभियंता डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि उपरोक्त नए सब स्टेशन से सांवेर रोड क्षेत्र में बस रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, इसकी लागत तीन करोड़ रूपए हैं। इस सब स्टेशन को अति उच्चदाब के 132 निरंजनपुर से बिजली मिलेगी। विशेष रूप से बरदरी औद्योगिक क्षेत्र एवं भौरासला चौराहे के समीप के उपभोक्ताओं को आगामी वर्षों तक फायदा मिलेगा। श्री सिंह ने इंदौर शहर वृत्त अंतर्गत सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, आपूर्ति में और सुधार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शहर अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे, कार्यपालन यंत्री श्री अमित पटेल मौजूद थे।