इंदौर-उज्जैन राजमार्ग पर भव्य जिनालय के लिए संपन्न हुआ शिला पूजन समारोह इंदौर
इंदौर-उज्जैन राजमार्ग पर भव्य जिनालय
के लिए संपन्न हुआ शिला पूजन समारोह
इंदौर । इंदौर-उज्जैन राजमार्ग स्थित श्री चामुंडेश्वरी पार्श्वनाथ विहार पर शनिवार को सुबह जैनाचार्य प.पू. विश्वरत्न सागर म.सा. की प्रेरणा और मार्गदर्शन में मुनिराज मुनिराज प.पू. तीर्थरत्न सागर म.सा. एवं प.पू. साध्वी वर्या श्री सुधाशना श्रीजी म.सा. आदिठाना की पावन निश्रा में शिला मुहूर्त एवं पूजन संपन्न हुआ। यहाँ करीब 3 करोड़ रु. की लागत से जिनालय एवं उपाश्रय का निर्माण आगामी सिंहस्थ के पूर्व करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्री पार्श्व नवरत्न विहार धाम ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष संरक्षक ललित सी जैन एवं मनीष सुराना ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री पारस जैन, उज्जैन के पूर्व भाजपा अध्यक्ष इक़बाल सिंह गाँधी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनू सहित इंदौर-उज्जैन के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। अतिथियों की अगवानी श्री पार्श्व नवरत्न विहार धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक सुराना, अंकित मारू, प्रीतेश ओस्तवाल, शैलेन्द्र नाहर आदि ने की। शिला पूजन के मुख्य लाभार्थी शैतान मल दीपक व्होरा परिवार थे। इस अवसर पर अन्य 8 शिलाओं के साथ ही पद्मावती देवी एवं सुसवाणी माता की शिलाओं की स्थापना भी की गई। लाभार्थी परिवारों ने स्तंभ एवं ध्वजा का पूजन भी किया। कार्यक्रम में अहमदाबाद से आए त्रिलोक मोदी ने भक्ति संगीत से सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। विधिविधान से सभी रस्में विधिकारक अकोदिया मंडी के अमित मेहता ने संपन्न कराई। संचालन किया शैलेन्द्र नाहर ने।



