मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की 30 वीं पुण्यतिथि
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की 30 वीं पुण्यतिथि
चौईथराम मंडी चौराहा स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया
दादा निर्भय सिंह पटेल ने संघर्ष और कड़े परिश्रम से संगठन को खड़ा करने का काम किया- महापौर
इंदौर। भाजपा इंदौर ग्रामीण के आधार स्तम्भ रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की 30 वीं पुण्यतिथि पर आज चौईथराम मंडी चौराहे स्थित प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, रवि रावलिया ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दादा निर्भय सिंह पटेल ने विपरित परिस्थितियों में कड़े संघर्षों के साथ पार्टी संगठन को खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने गांव गांव घूम घूमकर संगठन का विस्तार किया, आज भाजपा का जो वटवृक्ष दिखाई दे रहा है उसमें निर्भय दादा का महत्त्वपूर्ण योगदान है। उनके कार्य आज भी आदर्श के रूप में स्थापित है। कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्त्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करे।
इस अवसर पर पार्षद ओपी आर्य, सुनील हार्डिया, सुभाष सुनेर, सोनाली धारकर, सुशील शर्मा, मनीष शर्मा, सुभाष पाटीदार, किरण सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


