तीन बदमाशों ने चोरी को दिया अंजाम मा इच्छा देवी मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
तीन बदमाशों ने चोरी को दिया अंजाम
मा इच्छा देवी मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बुरहानपुर में मां इच्छा देवी मंदिर में शनिवार रात करीब 1:30 बजे तीन बदमाशों द्वारा मंदिर का राड से ताला तोड़कर चोरी को दिया अंजाम दो चोर अंदर गए जबकि तीसरा बहार निगरानी करता रहा बदमाश माता का मुकुट और छात्र चोरी कर ले गए
चोरी की पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गई सीसीटीवी में एक बदमाश चोरी से पहले माता के पैर छूता नजर आ रहा है मंदिर की दान पेटी शनिवार शाम की खाली कर दी गई थी सोने का मंगलसूत्र और नाक की लॉन्ग सुरक्षित है पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बदमाश रात करीब 1:30 बजे मंदिर पहुंचे थे तीनों ने काले कपड़े पहन रखे थे और ऊपर से सफेद जैकेट पहनी हुई थी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में उनके हाथों में फिंगरप्रिंट नहीं मिले हैं जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने दस्ताने पहन रखे थे एक बदमाश के हाथ में चाकू और दूसरे के पास राड थी जबकि तीसरा आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था
बदमाशों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए इसके बाद मंदिर के दूसरे छोर पर जाकर एक पेटी पर राड से तीन चार बार वार किया फिर मुख्य गेट के पास पहुंचकर ताले पर भी तीन-चार बार राड मारी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई है फुटेज के आधार पर उनके आने-जाने के रास्ते और पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है
थाना प्रभारी के अनुसार चोरी हुए मुकुट और छात्र चांदी के नहीं है इन पर सिर्फ चांदी की पॉलिश है इसलिए इनकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है हालांकि मंदिर में चोरी की घटना को पुलिस गंभीरता से ले रही है माता की प्रतिमा पर मौजूद मंगलसूत्र और नाक कि लॉन्ग सुरक्षित है बदमाश ने नहीं ले जा सके
रविवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा तो उन्होंने ताला टूटा देखा अंदर जाकर देखने पर मुकुट और छत्र गायब थे इसके बाद मंदिर समिति को सूचना दी गई और शाहपुर पुलिस को बताया गया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है


