अप्रतिम 2026 इंटर स्कूल कॉम्पीटीशन्स का समापन* 

अप्रतिम 2026 इंटर स्कूल कॉम्पीटीशन्स का समापन* 

*अप्रतिम 2026 इंटर स्कूल कॉम्पीटीशन्स का समापन* 

*आर्मी पब्लिक स्कूल, महू को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी*   

*150 से अधिक विद्यालयों के 4,000 से अधिक विद्यार्थियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन* 

*इंदौर* । आईआईएसटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में से एक "अप्रतिम प्रज्ञा 2026 " एवं "अप्रतिम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स लीग 2026" का रंगारंग समापन आईआईएसटी इंदौर परिसर में दिनांक 14 अक्टूबर को हुआ l 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के 150 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 4,000 से अधिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया I

स्पर्धा के तीसरे और अंतिम दिन क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल के क़्वार्टर फाइनल्स, सेमीफाइनल्स और फाइनल मुकाबले खेले गए I  

फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे - ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी* -:आर्मी पब्लिक स्कूल, महू । *वॉलीबॉल बॉयज* -:सरस्वती बाल विनय मंदिर, देवास - विजेता ,अग्रवाल पब्लिक स्कूल - उप विजेता । *वॉलीबॉल गर्ल्स* -:सरस्वती बाल विनय मंदिर देवास - विजेता, मालव कन्या विद्यालय - उप विजेता । 

 *बास्केटबॉल बॉयज* :-गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल - विजेता ,कर्नल्स एकडेमी, महू - उप विजेता। *बास्केटबॉल गर्ल्स* :-द शिशुकुंज स्कूल - विजेता ,सेंट आर्नोल्डस स्कूल, पालदा । *क्रिकेट* -:इन्फेंट जीसस स्कूल - विजेता,जगदाले स्कूल - उपविजेता। *फुटबॉल* -:आर्मी पब्लिक स्कूल, महू - विजेता ।न्यू पटेल इंटरनेशनल स्कूल - उप विजेता । *पिकलबॉल* :-बॉयज विजेता : दिव्यांश सालुंके (सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौर),बॉयज उपविजेता: विक्रांत मुजाल्दा (श्री सी के चंदेल एम् एच एस स्कूल धार)। गर्ल्स विजेता: तनिष्का ठाकुर (न्यू विजडम अकादमी धार),गर्ल्स उपविजेता: अक्षरा वर्मा (श्री जे जी स्कूल महू  । 

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को कुल दो लाख रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गयी । पुरस्कार राशि के साथ-साथ इस मंच ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं सहभागिता के माध्यम से सीखने का अवसर भी प्रदान किया 

समापन समारोह के अवसर पर आईआईएसटी ग्रुप के ग्रुप एडवाइजर  अरुण एस. भटनागर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास में ही मददगार नहीं हैं बल्कि वे जीवन में आने वाले संघर्षों और कठिनायों का सामना करने की शक्ति भी विकसित करते हैं I खेलों से ही एक अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलती है I संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समुचित विकास तभी संभव है, जब शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मकता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को भी समान महत्त्व दिया जाए।

आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा पिछले सात वर्षों से आयोजित की जा रही अप्रतिम प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मात्र शैक्षणिक गतिविधियों से आगे बढ़कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।